महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
औरैया, जून 5 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद भ्रमण के दौरान पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए थाना स्तर पर सतर्कता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं एडीजी ने सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली। इसके बाद प्रधान लिपिक कार्यालय, वाचक कार्यालय, अपराध शाखा, महिला सहायता प्रकोष्ठ समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति परखी। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण, मद्यनिषेध कानून के कड़ाई से अनुपालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.