महिला अपराधों को गंभीरता से लें बीट एवं चौकी प्रभारी
मऊ, जून 7 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में शनिवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने कोतवाली क्षेत्र के बीट आरक्षियों और चौकी प्रभारियों की बैठक में महिला अपराधों को गंभीरता से लेने व इस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नवागत प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप थाने में आने वाले हर फरियादी से पुलिसकर्मी नरमी से पेश आए और उनके साथ सौम्य व्यवहार रखें। बीट व चौकी प्रभारी लगातार अपने तैनाती क्षेत्र में गश्त करें व हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। जिससे समय रहते उन पर निर्णय लेते हुए कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने बीट आरक्षियों और चौकी प्रभारियों को महिला अपराधों के प्रति अत्यधिक सतर्कता बरतने व त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पत्र प्रतिनिधियों से वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.