हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन ने गंभीर महिला अपराधों की विवेचनाओं में हीलाहवाली और सुस्ती पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि विवेचक 60 दिन में विवेचना को पूरी नहीं करता है तो संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हल्द्वानी कोतवाली सभागार में मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर डीजी के स्पष्ट आदेश हैं कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडल के कुछ थानों में महिला अपराधों की विवेचना 60 दिन की अनिवार्य अवधि में पूर्ण नहीं हो रही है। संबंधित जिलों के कप्तानों को ऐसे विवेचकों से स्पष्टीकरण लेने और उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गुमशुदाओं को लेकर विशेष अभियान चलाने ...