नोएडा, मार्च 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित विहान ग्रीन सोसाइटी में एक महिला अपने पांच वर्ष के बच्चे के साथ 12 मार्च को 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। लोगों का आरोप है कि इस दौरान लिफ्ट में लगे सुरक्षा उपकरण ने काम नहीं किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोसाइटी में रहने वाले प्रमोद ने बताया कि उनकी पत्नी अपने बच्चे को स्कूल से लेकर वापस आ रही थी। जैसे ही वह बेसमेंट से लिफ्ट में सवार हुईं तो अचानक लाइट चली गई। इसके कारण लिफ्ट छठे और सातवें फ्लोर के बीच में अटक गई। 10 मिनट तक उन्होंने लिफ्ट के खुलने का इंतजार किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। थोड़ी देर बाद उन्होंने अलार्म बजाया, परंतु कोई मदद के लिए नहीं आया। उन्होंने तुरंत घर पर फोन किया, तब जाकर उनके लिस्ट में फंसने का पता चला। इसके बाद प्रमोद ने तुरंत मे...