अलीगढ़, फरवरी 3 -- अलीगढ़, संवाददाता। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता आरती पांडे और उनके परिजनों के साथ मारपीट के विरोध में राजस्व बार एसोसिएशन तहसील कोल के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में लोढ़ी टोल प्लाजा का लाइसेंस रद्द करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने देशभर में अधिवक्ताओं के वाहनों को टोल फ्री करने की मांग भी की है। इस दौरान ऋतुराज भारती, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, निधीश भट्ट, रामवीर सिंह बघेल, सुनील कुमार सिंह, ओपी सिंह,विजय सिंह तेवतिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.