प्रयागराज, मार्च 29 -- राजरूपपुर निवासी एक महिला अधिवक्ता ने पड़ोस में रहने वाले युवकों पर छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता के अनुसार, पड़ोस के कमरे में रहने वाले चार युवक उनके दरवाजे के पास से गुजरते समय अश्लील गाने गाते और टिप्पणी करते थे। विरोध करने पर गालीगलौज की। आरोप है कि एक दिन छत पर कपड़े सुखाने के दौरान युवक पहुंच गए और अभद्रता की। उन्होंने धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...