मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अधिवक्ता प्रियंका रानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया किबीते मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी एक क्लाइंट के साथ समीक्षा अग्रवाल के चैम्बर के पास पहुंची। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हमीद अली निवासी नवादा सरायतरीन थाना हयातनगर संभल ने उनके साथ अभद्रता की और गले से दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे अधिवक्ता नीरज कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पीड़िता ने अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.