महिला अधिवक्ता से अभद्रता, जान से मारने की धमकी
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर में एक महिला अधिवक्ता के साथ गालीगलौज व अभद्रता करने का मामला सामने आया है। एक केस में पैरवी कर रहीं महिला अधिवक्ता को दूसरे पक्ष की महिला ने जान से मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। अधिवक्ता दीप्ती सिंह ने तहरीर में कहा है कि न्यायालय में घरेलू हिंसा का एक मुकदमा चल रहा है, जिसमें 11 मई को सुनवाई होनी थी। दीप्ती एक पक्ष की तरफ से बहस के लिए कोर्ट में पहुंची थीं, तभी दूसरे पक्ष की महिला ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। मारपीट पर उतारू हो गई। कोर्ट में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत करा दिया। बाद में महिला ने कचहरी के बाहर निकलने पर थप्पड़ मारने व जान से मारने की धमकी दी। कहा कि देखती हूं कि तुम मुकदमे की पैरवी कैसे करती हो? ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.