आगरा, दिसम्बर 8 -- अधिवक्ता विमलेश और उनके पति के निधन पर बार एसोसिएशनों ने शोक जताया है। दीवानी परिसर में आयोजित शोकसभा में साथी अधिवक्ताओं ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ता विमलेश और उनके पति एक दिसंबर को भीषण हादसे के शिकार हो गए थे। हादसे में उनके पति का उसी दिन निधन हो गया था। विमलेश को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। वह पांच दिन तक वेंटिलेटर पर रहीं। पांच दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। शोकसभा में अधिवक्ता दुर्गेश सिंह, लक्ष्मी लवानियां, मंजू द्विवेदी, मधु शर्मा, भारत सिंह, गिरीश पाठक, अनूप शर्मा, पवन दिवाकर, राजेश गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.