बिजनौर, अप्रैल 4 -- चांदपुर। चांदपुर में एक महिला अधिवक्ता ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पर अभद्र व्यवहार और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने के मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद नोकझोंक तक पहुंच गया। चांदपुर निवासी अधिवक्ता तहसीन फातिमा तहसील में प्रैक्टिस करती हैं। उन्होने बताया कि उनकी परिचित शाईस्ता परवीन के परिवार में कुल छह सदस्य हैं, लेकिन राशन कार्ड में केवल चार ही सदस्यों के नाम दर्ज हैं। बाकी दो बच्चों के नाम जुड़वाने के लिए उन्होंने 28 मार्च को खाद्य आपूर्ति कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि शनिवार को जब वह इस संबंध में अधिकारी से मिलने पहुंचीं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकाया। वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन हर बार अधिकारियों द्वारा टाल दिया जाता है। अधिवक्ता ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.