मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी परिसर में एक महिला अधिवक्ता ने चैंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। हालत बिगड़ने पर महिला अधिवक्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए है। थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव सिमली निवासी पूजा कचहरी में प्रैक्टिस करती है। मंगलवार को महिला अधिवक्ता ने चैंबर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अन्य अधिवक्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी का कहना कि महिला अधिवक्ता का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.