महिला अधिवक्ता को धमकी
वाराणसी, जुलाई 30 -- चौबेपुर। थाना क्षेत्र की एक महिला अधिवक्ता को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर धमकाने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, 27 जुलाई से 28 जुलाई के बीच अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसके व्हाट्सएप पर लगातार अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। आरोपी ने करीब 20 बार फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.