कानपुर, मई 2 -- कानपुर, संवाददाता। कोतवाली में महिला अधिवक्ता गायत्री मिश्रा ने गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार बीती 31 मार्च को उनके मोबाइल पर मोबाशिर नामक व्यक्ति ने कॉल कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर कचहरी में घुसकर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही उनके पति रमाकांत मिश्र को अमित विश्वकर्मा नाम व्यक्ति ने फोन कर धमकाया। आरोपित उनके परिवार के अन्य सदस्यों को कॉल कर घर में घुसकर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। जिससे उनका परिवार दहशत में है। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.