महिला अधिवक्ता के रुपये हड़पे
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की महिला अधिवक्ता ने अपने पूर्व परिचित पर 6.50 लाख रुपये लेकर हड़पने, मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि उनके पूर्व परिचित कुशाग्र श्रीवास्तव ने आर्थिक परेशानी बताकर मदद मांगी थी। उन्होंने 28 नवंबर 2024 को 6.50 लाख रुपये आरोपी के खाते में स्थानांतरित कर दिए। कुछ समय बाद अधिवक्ता के पिता की किडनी खराब होने पर रकम वापस मांगी। आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। 4 नवंबर 2025 को रुपये मांगने पर कुशाग्र ने गालियां देते हुए मारपीट की। विरोध पर कपड़े फाड़कर अभद्रता की। आरोपी ने कहा कि रुपये खर्च हो चुके हैं और अब वापस नहीं करेगा। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मरवाने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.