साहिबगंज, अगस्त 17 -- साहिबगंज। शहर के गुल्ली भट्ठा जद्दू मोड़ के पास की महिला अधिवक्ता ज्योति कुमारी के बंद घर में अज्ञात चोरों ने हजारों की चोरी कर ली है। अधिवक्ता ज्योति कुमारी ने नगर थाना में आवेदन दिया है की वह अपनी मां का इलाज कराने कोलकाता गई थी। मकान के सभी कमरों में ताला लगे थे। शनिवार को उसके पड़ोस के लोगों ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद रात करीब 8:00 बजे वह कोलकाता से साहिबगंज पहुंची तो देखा कि घर में लगे सभी तालों को तोड़ दिया गया है।

चोरी का सामान कमरे के अंदर का सामान बिखरे पड़े थे। अलमीरा तोड़कर उसमें रखा 09 ग्राम का सोने का चेन, सोने का झुमका, सोने का कान का 4 ग्राम का टॉप्स, 8 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र एक लॉकेट के साथ, चांदी का सिक्का, 7 जोड़ी चांदी का बिछिया, 6 जोड़ी चांदी का पायल, चार पीस सोने का नथ, 4 ...