नोएडा, जनवरी 22 -- नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी कार्यालय के पास खड़ी महिला अधिवक्ता की कार से चोर लैपटॉप चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़िता बैंक शाखा में काम से गई थीं। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-26 में रहने वाली निधि तोमर ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एनटीपीसी स्थित बैंक शाखा गईं थीं। उन्होंने अपनी कार को सर्विस रोड पर खड़ी की थी। वह शाखा में काम कराने के लिए चली गईं। कुछ देर बाद वापस आईं तो कार का गेट खुला था। कार में रखा लैपटॉप बैग समेत गायब था। उन्होंने बैग को आसपास ढूंढा, लेकिन बैग का पता नहीं चला। पीड़ित के मुताबिक बैग में लैपटॉप के अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, अधिवक्ता कार्ड व दस्तावेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.