मेरठ, जून 22 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अधिवक्ता एवं सामाजिक संस्था संचालिका ने एक युवक पर पीछा करने, अश्लील मैसेज और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने और एआई तकनीक से फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने मामले में एक युवक के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी निवासी पीड़िता अधिवक्ता ने बताया 25 जून 2025 को गढ़ रोड निवासी जतिन सिंह नामक युवक एक मुकदमे के मामले में सहायता लेने उनके पास आया था। बताया गया कि युवक दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में दर्ज एक छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपी है। मामला दिल्ली का होने के कारण अधिवक्ता ने केस लेने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार संपर्क में रहने लगा और एनजीओ के माध्यम से गरीबों क...