लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। तहसील गोला में विधि व्यवसाय कर रही महिला अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र देकर कई मांगें रखीं। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से महिला वॉशरूम बनवाए जाने की मांग उठाई है। महिला अधिवक्ताओं ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि तहसील परिसर में उनके लिए कोई साफ-सुथरा शौचालय उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गंदे शौचालयों के उपयोग से उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बार भवन के समीप ही एक अलग एवं स्वच्छ महिला शौचालय का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में बार के महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी ने बताया कि बार एसोसिएशन हमेशा अधिवक्ताओं के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा ...