अंबेडकर नगर, अप्रैल 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। इस दौरान महिला अधिकार जागरूकता सम्मेलन को लेकर रणनीति तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में पूरी तत्परता से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर ने कहा कि आगामी 9 मई को विशाल महिला अधिकार जागरूकता सम्मेलन कराने का निर्णय हुआ है। सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए सभी जरुरी तैयारी समय रहते पूरी कर लेने पर जोर दिया। रामानंद राजभर ने तैयारी से सम्बंधित जानकारी दी। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ रविकांत प्रजापति व वरिष्ठ अतिथि सर्विंद राजभर ने कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा किया। प्रीति, प्रीति राजभर, प्रथम राजभर, रेखा राजभर, बाबूराम राजभर, आसाराम, राजवीर, वंशीलाल राजभर, लालजी राजभर व उमेश राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.