पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में संसद में नारीशक्ति के अधिकार एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से एनडीए सरकार द्वारा प्रस्तुत नारीशक्ति वंदन अधिनियम विधेयक के समर्थन में तथा विपक्षी दलों द्वारा इसे बाधित किए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत काला पट्टा बांधकर महिला कॉलेज से भव्य विरोध मार्च निकाला गया। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अभद्र एवं तुच्छ मानसिकता से प्रेरित टिप्पणी को लेकर कार्यक्रम में भारी आक्रोश देखा गया। महिला मोर्चा की सदस्यों एवं उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि समाज की मर्यादा और गरिमा के विरुद्ध भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.