नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, वसं। महिला अधिकारों व सुरक्षा की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर रविवार को प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमन्स एसोसिएशन के बैनर तले अलग-अलग संगठनों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि चार लेबर कोड को रद्द किया जाए। दिल्ली में लापता लड़कियों को वापस लाने के लिए विस्तृत जांच कमेटी गठित हो। साथ ही, महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं। प्रदर्शन में शामिल रानी देवी ने कहा कि मौजूदा समय में भी महिलाओं को नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.