मिर्जापुर, जनवरी 26 -- हलिया। थाना क्षेत्र के ग्राम धुरिया में रविवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं युवतीयों को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति उत्पीड़न या समस्या के समय पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आईजीआरएस 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108, 102, अग्निशमन सेवा-101,आशा ज्योति केंद्र 181 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही महिला कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने को प्रेरित किया गया। चौपाल में उप निरीक्षक रमाशंकर, हेड कांस्टेबल अभिषेक चौबे, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.