हजारीबाग, मार्च 26 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिजेएससीए अंडर 23 विमेंस टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार के पहले मैच में रांची की महिला टीम ने हजारीबाग की टीम को 8 विकेट से पराजित किया। हजारीबाग की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर मे 04 विकेट पर मात्र 90 रन बनाएं। जवाबी पारी खेलते हुए रांची की टीम ने 12.00 ओवर में दो विकेट पर 93 रन रन बनाकर मैच जीत लिया । रांची की गुरलीन कौर (31बॉल में 41रन)को बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोपहर में खेले गये दूसरे मैच में लोहरदगा की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में गुमला की टीम को 18 रन से हरा दिया । लोहरदगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 04 विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में गुमला की टीम ने 16 ओवर 04 गेंदों में मात...