महिलाबाद तहसील में किसानों ने दिया धरना और सौंपा ज्ञापन
लखनऊ, मई 11 -- किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के दो गुटों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ने एसडीएम मलिहाबाद को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। वहीं, भाकियू (सर्वसमाज) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की दिक्कतों को लेकर तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश रावत ने बताया कि मलिहाबाद फलपट्टी क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध कटान और प्लॉटिंग की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में संचालित अवैध अस्पतालों की जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- भाकियू ने भट्ठों पर कार्बन का प्रयोग रोकने को एसडीएम को दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.