बाराबंकी, मार्च 5 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात परिचारक के पद पर महिला की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से शिक्षा विभाग में शोक की लहर है। लखनऊ जनपद के इटौंजा निवासी सुनीता देवी राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में परिचारक के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार को इटौंजा से लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती पति के लिए भोजन लेकर जा रही थीं। इटौंजा थाने के पास में स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस द्वारा उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...