वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बाबतपुर स्थित एक लॉन में गोमती जोन की ओर से महिला आत्मसम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न गांवों और मोहल्लों से लगभग दो हजार महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त ने महिलाओं से कहा, चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो। इस दौरान शासन की महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के प्रभावों पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला अपराध के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्ष्मय है। एक दशक में महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी में वृद्धि हुई है। महिलाएं बिना भय घर से बाहर निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिकाएं निभा रही हैं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्यमों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.