बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सदस्य ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुये उनके निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। सदस्य अवनी सिंह ने कहा कि महिलायें किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805220, वाट्सएप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.