जमुई, मार्च 9 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्ही पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में दहेज तथा महिलाओं से संबंधित कानून तथा प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण निषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्त्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव तथा पाराविधिक सेवक प्रेम कुमार मरांडी के द्वारा किया गया। पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में तथा उन्हें दी जा रही निशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के संरक्षण तथा सशक्तिकरण के लिए कई कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समझ में बराबरी का अधिकार है और भी हमारे समाज के विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.