महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, जून 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाले आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने एक महिला से शादी कर 97 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी 25 से अधिक महिलाओं को निशाना बना चुका है। ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस आरोपी को यहां से गिरफ्तार कर ले गई। ग्रेटर नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 मई को सेक्टर स्वर्ण नगरी से महाराष्ट्र पुलिस ने एक आरोपी अनुज कुमार चंद्रप्रकाश त्रिवेदी को गिरफ्तार कर ले गई। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आरोपी कई नामों का इस्तेमाल करता था, जिनमें अजय अग्रवाल, अजय संतोष सिंह और जयप्रकाश रमेश चंद्र गुप्ता शामिल हैं। दरसअल, चार मार्च 2022 को 75 वर्षीय एक महिला ने नयानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.