महिलाओं से लाखों की लोन ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, जून 17 -- गोमिया प्रखंड के चुट्टे गांव की 50 से अधिक महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपी अजय ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस संबंध में चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 17/2026 व तिथि 12 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, अजय ठाकुर और उसकी पत्नी जीरू देवी ने महिलाओं को कम ब्याज पर बच्चों की पढ़ाई और शादी-विवाह के लिए लोन दिलाने का झांसा दिया।
महिलाओं का शोषण महिलाओं के आधार कार्ड, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज लेकर विभिन्न निजी फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर लोन स्वीकृत कराया गया। आरोप है कि लोन की राशि महिलाओं के खातों में आने के बाद आरोपियों ने उसे अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया और 23 फरवरी को फरार हो गए।
गिरफ्तारी का घटनाक्रम ग्रामीण महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.