गोरखपुर, मार्च 7 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मनोरमा देवी पत्नी दीपक चौहान ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी खुन्नस को लेकर घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि अभिषेक मौर्य, सत्यवान मौर्य, विनीत सिंह, मधुरेश व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...