मऊ, फरवरी 21 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के ग्रामसभा मूजडांड में बुधवार को हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की। ग्राम सभा मूजडांड में बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर ग्राम प्रधान सिकंदर भारद्वाज से महिलाओं का विवाद हो गया था। घायल महिला की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान के विरुध्द मुकदमा पंजीकृत करते हुए हिरासत में लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.