महिलाओं से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
संभल, मई 8 -- बबराला थाना क्षेत्र के कल्लू नगला निवासी शकुंतला पत्नी अमरपाल ने हजरतनगर गढ़ी थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि वह परिवार के साथ सिरसी फाटक पर झुग्गियों में रहकर ईंट पाथने का काम करती है। गुरुवार दोपहर चार लोग उसकी झुग्गी पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। जिसमें शकुंतला, उसकी समधन सुनीता निवासी कानऊ, प्रमोद व धर्मजीत घायल हो गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिमरौआ निवासी जयहिंद, सुनील और डरौली निवासी सुभाष समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.