महिलाओं से मारपीट, जेवर छीनने का आरोप
देवघर, जून 10 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के मसनजोरा गांव में महिलाओं के साथ मारपीट और जेवर छीनने की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़िता मालती देवी ने पुलिस को बताया है कि मवेशी चराकर घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली-ग्लौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गले से चांदी की चेन छीन ली गई। मालती देवी के अनुसार शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने जसीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर आरोपों की सत्यता की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.