गाजीपुर, मार्च 19 -- जखनिया। स्थानीय क्षेत्र के कई गांव में स्वास्थ्य विभाग और सीडीपीओ कार्यालय के नाम पर जालसाजों ने प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली धनराशि की ठगी कर ली। जानकारी होने पर सुपरवाइजर एकता सिंह ने लोगों से पुलिस में शिकायत करने को कहा है। क्षेत्र के गौरा खास गांव के रुकसार बानो, गुड़िया को किसी महिला ने फोन कर कहा कि वह सीडीपीओ कार्यालय से बात कर रही है। प्रसव के बाद उनके खाते में पैसा गया है जिसकी जांच की जा रही है। इस दौरान उन्होंने दोनों महिलाओं से खाते की जानकारी मांगी और कुछ देर बाद 36 सौ रुपए कट गए। घर वालों को पता चलने पर देर शाम सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। सुपरवाइजर एकता सिंह ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी से कहा गया है कि बिना निर्देश के वह किसी से कोई कागजात न लें। उन्होंने कहा किसी को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.