गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सुनसान स्थानों पर महिलाओं को झांसा में लेकर जेवरात ठगने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिऱफ्तार किया है। बदमाशों के पास से जेवरात व नगदी भी बरामद की है। एक माह के अंदर तीन वारदातों को अंजाम दे चुके है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गत 14 अप्रैल को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास एक महिला को झांसे में लेकर जेवरात ठगे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीम का गठन किया था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मंगलवार रात को सूचना के आधार पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने अपना नाम भीम निवासी शिव विहार कॉलोनी कराला थाना कंजवाला दिल्ली, राजू सोलकी, परवीन, निवासी लोनी थाना अंकुर विहार बताया, जबकि दो बदमाश अर्जुन निवासी लोनी अंकुर विहार मनोज निव...