महिलाओं से ठगी करने वाले टप्पेबाज पुलिस मुठभेड़ में घायल
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवा मोड़ के पास सोमवार की रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से अंतरजनपदीय टप्पेबाज घायल हो गया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी भूत-प्रेत, तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी करता था। सरायमीर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे को सूचना मिली कि कस्बा सरायमीर में ठठेरी बाजार से एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर गहनों और पैसे की चोरी करने वाले दो अपराधी फूलपुर से खरेवा की तरफ मोटर साइकिल से आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने खरेवा मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। इस दौरान फूलपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। संदेह होने पर रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा। सामने से आ रहे उपनिरीक्षक राजनाथ यादव को देखकर हड़बड़ी में मोटरसाइकिल कच्ची उबड़- खाबड़ सडक पर मोड़कर भगाने लगा। अनियंत्रित होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.