जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अरवल जिला की जीविका दीदियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। जिले के सभी 14 संकुल संघों और 571 ग्राम संगठनों में बड़े उत्साहपूर्वक यह समारोह मनाया गया। इस अवसर पर संकुल संघ की जीविका दीदियों ने अपने अपने सफलता की अनुभवों को साझा किया। महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता एवं अन्य खेल शामिल थे। इस अवसर पर जीविका सामुदायिक संगठनों में लिंग आधारित भेदभाव, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। संकुल संघों में सामाजिक मुद्दों पर संवाद के साथ-साथ मेहंदी प्रतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.