भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस कार्यालय सरपतहां में सर्किल भदोही की बैठक ली। इस दौरान सर्किल के समस्त थानों के मिशन शक्ति केंद्र के सभी रजिस्ट्रर, जन सुनवाई रजिस्टर, समाधान आदि का अवलोकन किया। साथ ही फीडबैक लिया। कहा कि महिला सम्बन्धी मामलों को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए समाधान कराएं। चेताया कि इसमें लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायती पत्रों की ईमानदारी के साथ जांच करें। इस बात का पूरा ख्याल रखें कि किसी निर्दोष को ना फंसाया जाए। कहा कि सरकार महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...