महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून बनाने से नहीं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाने से सुनिश्चित होगी। उन्होंने आयोग को महिलाओं से जुड़ी ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने आयोग को कॉलेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देने और किसी घटना की स्थिति में शिकायत कहां और किस प्रकार दर्ज कराई जाए, इसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.