फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहा पर महिलाओं, युवतियों से अश्लील इशारे व फब्तियां कसने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उपनिरीक्षक आरजू मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की रोकथाम के लिए गस्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि मैनपुरी चौराहा के पास एक युवक आने जाने वाली महिलाओं, युवतियों से अश्लील हरकतें के साथ ही फब्तियां कस रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी ली। महिला पुलिसकर्मी ने गुड्डू पुत्र रामखिलाडी निवासी ओमनगर के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.