आरा, मार्च 9 -- ​बिहिया। निज संवाददाता तीयर थाना क्षेत्र के हुलास टोला गांव में तिलक समारोह के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हुलास टोला निवासी सनी सिंह, शिवजी सिंह, प्रेम यादव और राजधन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि शराब के नशे में धुत शरारती तत्वों ने न केवल उत्सव के माहौल में खलल डाली, बल्कि विरोध करने पर अगले दिन कई लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...