महिलाओं से किया संवाद
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- गाजीपुर। मलसा कला क्षेत्र के सुहवल स्थित पंडित श्रीराम आचार्य शिक्षण संस्थान में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना सुहवल पुलिस टीम ने विद्यालय की महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा उपायों, महिला हेल्पलाइन और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने की अपील की गई। महिलाओं को अपनी समस्याएं खुलकर बताने के लिए भी प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.