महिलाओं से अश्लील इशारे कर अशोभनीय गाने गाने वाला युवक गिरफ्तार
संभल, जुलाई 21 -- सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले एक युवक को बबराला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी राह से गुजर रही महिलाओं की ओर अश्लील इशारे कर अशोभनीय गाने गा रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना पुलिस के अनुसार सोमवार शाम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कस्बा बबराला स्थित शंभू दयाल वाली पुलिया के पास एक युवक महिलाओं की ओर अश्लील इशारे करते हुए और अभद्र तरीके से गाने गाते हुए मिला। उसकी हरकतों से वहां मौजूद लोगों में भी नाराजगी थी।पुलिस ने मौके पर ही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम हैदर पुत्र नसीम अहमद, निवासी मोहल्ला धोबी, कस्बा बबराला बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.