मेरठ, मई 23 -- रोहटा थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने पूठखास गांव में आबादी के बीच से महिलाओं पर अश्लील हरकते करने वाले मनचले का दबोच लिया। पूछताछ करते हुए चालान कर दिया। एंटी रोमियो टीम प्रभारी अर्चना शुक्रवार शाम टीम के साथ पूठखास में गश्त पर थी। इसी बीच उन्हे गांव में आबादी के बीच में खड़ा युवक महिलाओं व युवतियों को देख अश्लील गाने गाते हुए फब्तियां कस रहा था। टीम ने युवक से पूछताछ की तो आरोपित ने मौके से भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुनाल पुत्र ऋतिक निवासी पूठखास बताया। यह भी पढ़ें- महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...