कन्नौज, मार्च 16 -- समधन, संवाददाता। स्वास्थ्य उपकेंद्र में मरीज व गर्भवती महिलाओं से अवैध वसूली की शिकायतें आम हो गई हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है।ग्राम गुरुगुजपुर निवासी सुमन देवी, समधन नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मोईन पुत्र बब्बू, नगर के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी नजमा बेगम पत्नी रियाजुद्दीन आदि ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र समधन में अवैध वसूली की 1076 पर शिकायत की गई। पैसा न देने पर यहां तैनात एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी पैसा न देने पर अभद्र व्यवहार के साथ धमकी देती है। बताया कि सीएमओ से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं की गई। बताया कि यहां गर्भवती महिलाओं के प्रसव के नाम पर 500 से लेकर 10 हजार रुपए तक वसूले जाते हैं। मामले में लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कार्यवाई की मांग की है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.