औरैया, अप्रैल 25 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के डी.डी. पैलेस गेस्ट हाउस में महिलाओं से अभद्रता के विरोध पर आधी रात में पहुंचे हमलावरों ने मारपीट की। वह लाठी-डंडों से लैश थे। बचाव में आए लोगों को भी जमकर पीटा। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए इस हमले में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय इमिलिया गॉद्यीनगर निवासी संदीप कुमार की पुत्री की शादी 24 अप्रैल की रात गांव स्थित डी.डी. पैलेस गेस्ट हाउस में चल रही थी। देर रात जब शादी की रस्में जारी थीं, तभी गांव के ही पांच हमलावर युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पहले महिलाओं के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मामला अचानक हिंसक हो गया।संदीप कुमार के मुताबिक जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.