विशेष संवाददाता, मई 9 -- UP News: महिलाओं के खिलाफ अपराधों में अपराधियों को सजा दिलाने के मामले में उत्तर प्रदेश वर्ष 2024 में देश के बड़े राज्यों में सबसे आगे रहा है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की कन्विक्शन रेट 76.6% दर्ज की गई, जबकि 21,169 अपराधियों को दोषी ठहराया गया। राज्य की अदालतों ने वर्ष के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराधों के 27,639 मामलों की सुनवाई पूरी की, जो देश में सबसे अधिक रही। पुलिस अधिकारी इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति, मजबूत अभियोजन तंत्र और फास्ट ट्रैक अदालतों को देते हैं। वहीं पश्चिम बंगाल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा है। वहीं सजा दिलाने का रेट महज 1.6% दर्ज किया गया है। वहीं 92.1 फीसदी लंबित मामलों के दबाव के बावजूद यूपी ने बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.