महिलाओं व बालिकाओं को अधिकारों की दी जानकारी
बहराइच, अप्रैल 5 -- बाबागंज। रूपईडीहा थाना के हकीमगांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। टीम में शामिल सूर्यभान, धनजी सिंह एवं कनक सरोज ने गांव में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़खानी जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112 और 181 के बारे में भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.