रुडकी, फरवरी 17 -- महिलाओं और किशोरियों में बढ़ती एनीमिया (खून की कमी) की समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से शहरी क्षेत्र में एक माह का विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए 28 टीमें घर-घर और सामुदायिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक कर रही हैं। अभियान के तहत आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर समूह बैठकों और जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। इन बैठकों में महिलाओं व किशोरियों को एनीमिया के प्रमुख लक्षण जैसे अत्यधिक थकान, चक्कर आना, कमजोरी, सांस फूलना, सिरदर्द और चेहरे पर पीलापन आदि के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही उन्हें नियमित अंतराल पर खून की जांच कराने, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.